महाराष्ट्र में एक दिन में 1943 नए मरीज, देश में अब तमिलनाडु तीसरे स्थान पर, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
महाराष्ट्र में एक दिन में 1943 नए मरीज आने और एक दिन में 53 मरीजों की मौत के साथ कोरोना से जंग एक नई चुनौती बनकर सामने आई है। कुल मरीजों के मामले में देश में तमिलनाडु ने अब दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। तमिलनाडु में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 72 सौ को पार कर गई है जबकि दिल्ली में अब ये संख्या 7 हजार से नीचे ही बनी हुई है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 44029 पहुंच गई है। अभी तक 20916 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2206 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 67152 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 4213 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1559 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 97 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। रविवार को पूरे देश में 3277 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में टेस्ट का आंकड़ा गिर गया है। पिछले एक सप्ताह से रोज 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे थे मगर पिछले 24 घंटे में सिर्फ 64 हजार 651 टेस्ट हुए हैं। रविवार की सुबह तक देश में कुल 16 लाख 9 हजार 37 टेस्ट हुए थे जबकि सोमवार को ये आंकड़ा 16 लाख 73 हजार 688 पर ही पहुंच पाया। वैसे दुनिया में भारत से अधिक टेस्ट करने वाले देशों में अब भी सिर्फ अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्पेन, इटली और ब्रिटेन का नाम शामिल है।
कहां हो रही है ज्यादा मौत
देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जहां कोरोना ने 53 जिंदगियों को लील लिया है। इसके बाद गुजरात में 21 और पश्चिम बंगाल में 14 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 3 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र, बिहार, हरियाणा, असम, ओडिशा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
राज्यों का हाल
सोमवार को सामने आए 4213 नए मरीजों में 3849 मरीज देश के आठ राज्यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1943, तमिलनाडु में 669, गुजरात में 398, दिल्ली में 381, पश्चिम बंगाल में 153, राजस्थान में 106, बिहार में 105 और उत्तर प्रदेश में 94 नए मामले सामने आए हैं। इन आठ राज्यों के अलावा सोमवार का दिन चार अन्य राज्यों के लिए भी बुरा रहा है। इनमें ओडिशा में 83, पंजाब में 61, कर्नाटक में 54 और आंध्र प्रदेश में 50 नए मामले सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें-
कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
राज्य |
कुल मामले |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
1980 |
925 |
45 |
अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड |
33 |
33 |
0 |
अंरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
असम |
63 |
34 |
2 |
बिहार |
696 |
365 |
6 |
चंडीगढ़ |
169 |
24 |
2 |
छत्तीसगढ़ |
59 |
49 |
0 |
दादर नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
दिल्ली |
6923 |
2069 |
73 |
गोवा |
7 |
7 |
0 |
गुजरात |
8194 |
2545 |
493 |
हरियाणा |
703 |
300 |
10 |
हिमांचल प्रदेश |
55 |
39 |
2 |
जम्मू एंड कश्मीर |
861 |
383 |
9 |
झारखंड़ |
157 |
78 |
3 |
कर्नाटक |
848 |
424 |
31 |
केरल |
512 |
489 |
4 |
लद्दाख |
42 |
21 |
0 |
मध्य प्रदेश |
3614 |
1676 |
215 |
महाराष्ट्र |
22171 |
4199 |
832 |
मणिपुर |
2 |
2 |
0 |
मेघालय |
13 |
10 |
1 |
मिजोरम |
1 |
0 |
0 |
ओडिशा |
377 |
68 |
3 |
पांडुचेरी |
9 |
6 |
0 |
पंजाब |
1823 |
166 |
31 |
राजस्थान |
3814 |
2176 |
107 |
तमिलनाडु |
7204 |
1959 |
47 |
तेलांगना |
1196 |
750 |
30 |
त्रिपुरा |
150 |
2 |
0 |
उत्तराखंड |
68 |
46 |
1 |
उत्तर प्रदेश |
3467 |
1653 |
74 |
वेस्ट बंगाल |
1939 |
417 |
185 |
भारत में कुल मामले |
67152 |
20917 |
2206 |
इसे भी पढ़ें-
Corona Virus Update: दुनियाभर में कुल 3925815 मरीज हैं, जानिए भारत का आकड़ा?
कोरोना संक्रमित लोगों पर अध्ययन: संक्रमण के 3 दिन बाद सूंघने की क्षमता पर हो रहा है असर
Comments (0)
Facebook Comments (0)